
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में पहली बार मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीमें अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर है, जबकि ऑक्शन की प्रक्रिया 25 से 29 नवंबर के बीच होने की संभावना है। गुरुवार को WPL ने सभी फ्रेंचाइजी को ईमेल भेजकर नियमों की जानकारी दी। हर टीम अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय, दो विदेशी और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रिटेन कर सकती है। अगर कोई टीम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसमें कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना अनिवार्य है।

