
वेनेजुएला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने और क्षेत्रीय शांति व सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। अमेरिका का दावा है कि इन नौकाओं के जरिए ड्रग तस्करी की जा रही थी। इस बीच, अमेरिका द्वारा कैरेबियाई क्षेत्र में वेनेजुएला की नौकाओं पर कार्रवाई करने के बाद, वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपातकालीन सत्र बुलाने का अनुरोध किया है l

