तेलंगाना में सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी तनाव तेज हो गया है। बीआरएस ने दावा किया है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष KTR को उनके घर में पुलिस ने नज़रबंद कर दिया। बीआरएस के नेता और कार्यकर्ता “चलो बस भवन” कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे।

यह प्रदर्शन बसों के बढ़े किराये के खिलाफ था। सोशल मीडिया पर KTR ने लिखा कि वह शांतिपूर्वक बस में बैठकर आरटीसी एमडी कार्यालय जाकर किराया बढ़ोतरी वापस लेने की मांग करना चाहते थे, लेकिन उनके आवास के बाहर भारी पुलिस तैनात है। बीआरएस ने राज्य सरकार से बस किराए कम करने की मांग की है और प्रदर्शन के लिए तैयार है।

