फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत;

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत;

दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे घर और दुकानें बुरी तरह हिल गईं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में लहरों की संभावना है, लेकिन बड़े खतरे की आशंका नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के अनुसार, मिंडानाओ क्षेत्र में 50 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था और तीव्रता 7.3 मापी गई। झटकों से अस्पतालों में अफरा-तफरी मच गई, मरीज और डॉक्टर बाहर निकल आए। फिलीपींस, जो ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, पहले भी कई भूकंप झेल चुका है। सितंबर 2025 में सेबू द्वीप पर आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में 72 लोगों की मौत हुई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *