गांधीनगर: गरबा हिंसा के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन

गांधीनगर: गरबा हिंसा के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन

गुजरात के गांधीनगर के बहियाल गांव में गरबा के दौरान हुई हिंसा के बाद भूपेंद्र पटेल सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार सुबह प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। पहले चरण में 186 अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। इसके लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी और 20 JCB तैनात किए गए हैं। 25 सितंबर को सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर भड़की हिंसा में भीड़ ने गरबा कार्यक्रम में पत्थरबाजी की थी और हिंदू समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की थी। अब पुलिस ने 60 से 70 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। इनमें से अधिकांश पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *