
धनबाद के बरमसिया स्थित,FCI godown में चली गोली। मचा अफरा तफरी का माहौल, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम आज दिनांक 9 अक्टूबर दिन गुरुवार को संजय सिंह के बेटों ने दिन दहाड़े फायरिंग उस वक्त करना शुरू कर दिया जब हड़ताल पर बैठे ट्रक चालकों ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो संजय सिंह ठेकेदार है जो FCI godown के अनाज को गाड़ियों से उनके सुनिश्चित स्थान पर पहुंचवाने का जिम्मेवारी निभाते हैं और ट्रक चालकों ने भाड़ा बढ़ाने को लेकर हड़ताल कर दिया था जिसके चलते संजय सिंह अपने बेटों कुणाल सिंह और शैलेश सिंह इसके अलावे और भी दो तीन लोग थे काम बिगड़ता देख झड़प शुरू हो गई और फिर गोलियां संजय सिंह के तरफ ही चली है। इसी क्रम एक गोली श्रवण यादव को लगी जिनका इलाज धनबाद के pmch अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।