बुलंदशहर में अवैध धर्मांतरण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। काला आम स्थित मलकापार्क से सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। “धर्म की रक्षा कौन करेगा — हम करेंगे!” के नारों से इलाका गूंज उठा। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें छल, बल और प्रलोभन से धर्मांतरण करा रही हैं। उन्होंने अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए कहा कि लालच और दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराना पूरी तरह

असंवैधानिक है। प्रदर्शन के दौरान विदेशी फंडिंग और मशीनरी द्वारा गरीब बस्तियों को निशाना बनाए जाने के आरोप भी लगे। आख़िर में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बुलंदशहर एडीएम प्रशासन को सौंपा। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के बैनर तले आयोजित किया गया।

