अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देशों पर 25% और भारत, ब्राजील जैसे देशों पर 50% का हाई टैरिफ लागू किया है। लेकिन इस कदम का असर खुद अमेरिका पर ही पड़ रहा है। दुनियाभर के कई अर्थशास्त्रियों ने इसके विरोध में चेतावनी दी है।

अब IMF की पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने भी कहा है कि टैरिफ लागू होने के छह महीने बाद भी इसका कोई खास सकारात्मक असर नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि अमेरिका में जो राजस्व बढ़ा है, वह अमेरिकी जनता और कंपनियों से ही लिया गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।

