कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। हाथ मिलाते हुए कार्नी ने मजाक में कहा, “मैंने आपके लिए लाल रंग पहना है।” ट्रंप ने कार्नी को महान नेता बताते हुए तारीफ की, जबकि कार्नी ने उन्हें “परिवर्तन लाने वाला राष्ट्रपति” बताया।

दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के पल भी देखे गए, जिसमें ट्रंप ने मजाक में कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की पुरानी बात दोहराई। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने कनाडा से आयात पर टैरिफ लगाए हैं, बावजूद इसके दोनों देशों के रिश्ते मजबूती की ओर हैं।

