पाकुड़ नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे के आक्समिक निधन पर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी के साथ नगर परिषद के समस्त कर्मियों ने शोक सभा का आयोजन किया।

मृतक की याद में दो मिनट का मौन धारण करते हुए नगर परिषद के कर्मियों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस बाबत नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि नगर परिषद के नगर प्रबंधक बेहद सादगी पसंद, मृदूभाषी व मिलनसार व्यक्ति थे।

