बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के बीच भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मुलाकात ने सियासी चर्चा बढ़ा दी है। अक्षरा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा — “आशीर्वाद मिला”, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अक्षरा सिंह ने बातचीत में साफ किया कि उनकी मुलाकात आकस्मिक

थी और चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “गिरिराज जी बड़े हैं, इसलिए आशीर्वाद वाली बात लिखी। यह टिकट का आशीर्वाद नहीं है।” अक्षरा ने यह भी कहा कि यदि किसी मित्र ने प्रचार के लिए कहा, तो वह जरूर साथ देंगी।

