टीम इंडिया और IPL स्टार रिंकू सिंह ने हाल ही में अपनी बहन नेहा सिंह को खास तोहफा दिया है। रिंकू ने अपनी बहन को लाल रंग का विडा वीएक्स2 प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।

नेहा ने इंस्टाग्राम पर स्कूटर की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रिंकू का धन्यवाद किया। इससे पहले, रिंकू ने नवंबर 2024 में अलीगढ़ में अपने परिवार के लिए तीन मंजिला वीना पैलेस नामक बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये थी। रिंकू फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

