राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच स्पेन ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदने की योजना रद्द कर दी है। यह कदम यूरोप में अमेरिका के सैन्य विमानन प्रभुत्व के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

स्पेन अब तुर्की के स्वदेशी विकसित KAAN फाइटर जेट में गहरी रुचि दिखा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन ने यह फैसला बढ़ती लागत, सॉफ्टवेयर की खामियों और परिचालन संबंधी चिंताओं के कारण लिया है। अमेरिकी F-35 जेट पहले से ही अपनी कम ऑपरेशनल उपलब्धता और तकनीकी खामियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहा है।

