ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में ठाकुरबाड़ी छठ पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में सबसे पहले वर्ष 2024-25 के आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत किया गया। पिछले वर्ष जो बजट का लक्ष्य रखा गया था उस बजट में पूजा पूरे उल्लास के साथ संपन्न हुआ था इसकी जानकारी कोषाध्यक्ष के द्वारा दी गई इसके अलावा पिछले वर्ष का कुछ राशि बचत भी हुआ है जिसे कोषाध्यक्ष के पास सुरक्षित जमा रखने का निर्णय लिया गया इसके अलावा इस वर्ष ठाकुरबाड़ी छठ पोखर में छठ पूजा धूमधाम और पूरे उल्लास के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पूजा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया और चर्चा के बाद छठ पूजा को लेकर मूर्ति,पंडाल,लाइट, साज सज्जा के बाबत अहम निर्णय लिया गया।

वहीं बैठक में छठ पूजा 2025 के बजट को लेकर भी चर्चा करते हुए सभी सदस्यों ने इस वर्ष का बजट पारित किया बैठक में सभी सदस्यों खासकर जूनियर ग्रुप को पूरी तरह से पूजा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया वहीं समाज के सहयोग से आयोजित होने वाले इस छठ महापर्व के आयोजन को लेकर जो बजट पारित किया गया उसे बजट की राशि को पूर्ण करने के लिए अभी से ही रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा कई सुझाव भी दिए गए इसमें पोखर की साफ सफाई के अलावा कई सुझाव शामिल थे। सभी सुझाव को प्रस्ताव में पारित करते हुए इन सुझाव पर अमल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी रविवार दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को एक बार पुनः छठ पूजा समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया इसके अलावा उक्त बैठक में पुरानी समिति को भंग करते हुए नई समिति के गठन करने का निर्णय लिया गया।

