
जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।यह नियुक्ति अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत की गई है। इस अवसर पर श्रीकुमार सरकार ने अपनी पुनर्नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश केशव महतो के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा पुनः जताए गए विश्वास और सहयोग के लिए भी तहे दिल से धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में श्रसरकार ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं के विश्वास, भावना और सहभागिता को सम्मान देंगे। साथ ही वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं संगठित करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

