
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। तारीखों के ऐलान के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – “6 या 11, NDA नौ दो ग्यारह।” लालू का इशारा साफ था कि इन दोनों तारीखों के बाद एनडीए गठबंधन बिहार से “भाग जाएगा।” गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि बीजेपी को 74 सीटें मिली थीं। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज जैसे नए राजनीतिक खिलाड़ी के उतरने से मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।

