भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात

भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात

नई दिल्ली के पंचशील भवन में आज भोजपुरी गायिका सुश्री शिल्पी राज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से भेंट की। इस अवसर पर दोनों ने कला, संस्कृति और भोजपुरी सिनेमा में युवा प्रतिभाओं के योगदान पर चर्चा की। गायिका शिल्पी राज ने कहा कि वह भोजपुरी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री को नए स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं और कलाकारों को अपने क्षेत्र में प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। मुलाकात में दोनों ने संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ भोजपुरी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के विकास पर भी विचार-विमर्श किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *