हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के टोक्यो स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर सेंसो-जी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और वहां की पवित्र व शांतिपूर्ण वातावरण का अनुभव किया। मुख्यमंत्री सैनी ने इस दौरान भारत और जापान के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को याद किया। उन्होंने दोनों देशों के

बीच सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरे का उद्देश्य न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है, बल्कि भारत-जापान के पारंपरिक और आध्यात्मिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना भी है। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

