शहर के रॉयल रेसीडेंसी होटल के सभागार में दुर्गा सोरेन सेना का 13वां साप्ताहिक कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आगामी 15 अक्टूबर 2025 को सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी जिलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने के संबंध में प्राप्त हुए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर वृहद चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दुर्गा सोरेन सेना के स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है

इसी संबंध में आज के कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में योजना तैयार की जा रही है साथ ही झारखंड के धनबाद जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने हेतु सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्गा सोरेन सेना की स्थापना दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस वर्ष धनबाद में आयोजित किया जा रहा है ।कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में सेना ने डिंपल सिंह को सर्वसम्मति से अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया । मौके पर जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा, जिला सचिव नवीन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, शकीला बीवी, आदि के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

