दिल्ली-NCR में रविवार और सोमवार मध्यरात्रि को कई इलाकों में तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने राजधानी का मौसम सुहावना बना दिया है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। IMD के मुताबिक, कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने, यात्रा के दौरान

सावधानी बरतने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और हवा में नमी बढ़ने की संभावना है।

