नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी में सोमवार को लिफ्ट में अचानक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सोसाइटीवासियों ने लिफ्ट में सांप देखकर तुरंत मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़कर वेटलैंड में छोड़ दिया। सौभाग्यवश, सोसाइटी में किसी को चोट नहीं आई। मेंटेनेंस टीम के अनुसार, यह सांप कोबरा प्रजाति का था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें कुछ लोग डंडों की मदद से सांप को

पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। सोसाइटी निवासियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन से अपील की कि लिफ्ट और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

