फर्रुखाबाद के एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों का हालचाल जाना। सपा की ओर से मांग की गई कि इस भीषण हादसे में मृत बच्चों के

परिवारों को ₹2 करोड़ की आर्थिक सहायता और घायलों को ₹5 लाख रुपये की सहायता तत्काल दी जाए। साथ ही, सपा नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

