कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन एवं सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम ने श्री कुमार सरकार के निजी आवास पर पहुँचकर उन्हें पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर दोनों नेताओं ने श्री कुमार सरकार को मिठाई खिलाकर, बुके भेंट कर तथा फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

गौरतलब हो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया गया था जिसके तहत झारखंड के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के चयन हेतु जन संपर्क अभियान चलाया गया था। श्री कुमार विश्वास के दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

