बेटी संग ऑनलाइन घटना पर बोले अक्षय कुमार, CM से की खास मांग

बेटी संग ऑनलाइन घटना पर बोले अक्षय कुमार, CM से की खास मांग

मुंबई से एक चौंकाने वाला किस्सा सामने आया है, जिसे अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद साझा किया। अक्षय ने बताया कि उनकी बेटी कुछ महीने पहले वीडियो गेम खेल रही थी। इस गेम में खिलाड़ी अक्सर अनजान लोगों से भी जुड़ जाते हैं। खेल के दौरान उनकी बेटी को एक अजनबी का संदेश मिला। पहले पूछा गया कि वह पुरुष है या महिला। जब बेटी ने जवाब दिया – महिला, तो सामने से तुरंत अश्लील संदेश आ गया। उस व्यक्ति ने नग्न तस्वीरें भेजने की मांग की। अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने तुरंत खेल बंद किया और जाकर अपनी माँ को सारी बात बताई। उन्होंने कहा कि यही से साइबर अपराध की शुरुआत होती है और बच्चों को इसके बारे में जागरूक करना बेहद ज़रूरी है। अक्षय ने मुख्यमंत्री से अपील की कि महाराष्ट्र के स्कूलों में सातवीं से दसवीं तक “साइबर पीरियड” रखा जाए, ताकि बच्चों को ऐसे खतरों से सचेत किया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *