बोकारो, दूंधीबाद रूई की दुकान में अचानक आग, लग गई। अफरा-तफरी

बोकारो, दूंधीबाद रूई की दुकान में अचानक आग, लग गई। अफरा-तफरी

बोकारो, दूंधीबाद रूई की दुकान में अचानक आग, लग गई। अफरा-तफरी बोकारो दूंधीबाद स्थित एक रूई की दुकान में शनिवार को अचानक आग लग गई। रूई होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक उठी लपटों को देख आसपास के इलाक़े में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की और इसकी जानकारी पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना में कितनी क्षति हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *