दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति इलॉन मस्क के एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स को लेकर हलचल मच गई। मस्क ने अपनी X अकाउंट पर लिखा कि “अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नेटफ्लिक्स कैंसिल करें।” इस ट्वीट के बाद कई लोग अपने नेटफ्लिक्स प्लान को कैंसिल कर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। मस्क ने आरोप लगाया कि नेटफ्लिक्स

‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने पिछले कुछ सालों से वोकिज्म के खिलाफ अभियान चलाया है और इसे ‘वोक माइंड वायरस’ कहते हैं। साथ ही, मस्क ने विकिपीडिया फाउंडेशन की आलोचना करते हुए XAI के ‘Grokipedia’ ऑप्शन की घोषणा की है।

