रेलवे कॉलोनी में इस वर्ष दुर्गा पूजा बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। विजयादशमी के अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत सिंदूर खेला में भाग लिया और माँ दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। पुरुषों और महिलाओं की सहभागिता ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।स्थानीय निवासियों ने इसे एक यादगार पल बताया और अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन की आशा जताई।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति की अहम भूमिका रही। समिति के प्रमुख सदस्य रुपेश राम, मुरली मंडल, सुशील साव, राजू राम, विकास कुमार और मॉन्टी साहा ने मिलकर कार्यक्रम को शानदार तरीके से संपन्न कराया

