कतरास में दुर्गापूजा की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूटी सवार ने बीसीसीएल की महिला कर्मी वर्षा देवी (30) को तेतुलमारी-भूली रोड के पास जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वर्षा देवी को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके असामयिक निधन से परिवार में शोक की लहर फैल

गई। शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने तेतुलमारी थाना परिसर में शव रखकर घटना के दोषियों पर कार्रवाई और मृतका के आश्रित के लिए योजना बनाने की मांग की। बातचीत बीसीसीएल प्रबंधन के साथ जारी है।

