पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में गुरुवार को एक जोरदार बम धमाके में लगभग 9 लोगों की मौत हो गई और 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विस्फोट पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाकर किया गया था। पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस अधिकारी मियां सईद ने कहा कि IED को

पहले से ही पुलिस के मार्ग में लगाया गया था।

