राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ में उनकी प्रतिमा माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और उनका वैश्विक प्रभाव आज भी एकता और करुणा की भावना को बढ़ावा देता है। देश की तरक्की के लिए भारतीयों को आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए। यह विचार हर नागरिक को देशभक्ति और देश के विकास के लिए प्रेरित करता है। गांधी और शास्त्री जी के आदर्शवादी विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की

क्षमता रखते हैं। उन्होंने इन महान नेताओं के आदर्शों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।आजादी के बाद मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वच्छता को जनांदोलन बनाया है। हम सभी कार्यकर्ता बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर उनके स्वच्छ भारत, खादी आदि के प्रति जागरूक करेंगे। केद्र की भाजपा सरकार बापू के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके बताये गये मार्ग पर चल रही है।कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, विश्वनाथ भगत, हिसाबी राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

