सदर अस्पताल में दुर्गापूजा अवसर पर बेबी किट व मदर हॉर्लिक्स का वितरण

सदर अस्पताल में दुर्गापूजा अवसर पर बेबी किट व मदर हॉर्लिक्स का वितरण


दुर्गापूजा के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव वार्ड का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं का हालचाल जाना तथा माताओं को मदर हॉर्लिक्स और शिशुओं के लिए बेबी किट प्रदान किए।उपायुक्त ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय समय पर अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि प्रसूता महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि साफ सफाई, दवा उपलब्धता एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उपायुक्त ने उपस्थित माताओं से आग्रह किया कि वे बच्चों के नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और पोषण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *