महानवमी पर CM योगी का कन्या पूजन

महानवमी पर CM योगी का कन्या पूजन

गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव धोकर विधि-विधान से उनका पूजन किया। इस दौरान सीएम ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन करवाया। उन्होंने दक्षिणा और उपहार देकर आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया और कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। हर साल नवरात्रि के मौके पर सीएम योगी की ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जिसमें उनकी आस्था और परंपरा के प्रति श्रद्धा झलकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *