फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप, अब तक 31 की मौत

फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप, अब तक 31 की मौत

फिलीपींस में मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर के पास था। झटके इतने तेज़ थे कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सेबू के दानबांतायन कस्बे में एक गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अब तक 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक बोगो शहर में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। यहां भूस्खलन और मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिशें जारी हैं। कई जगह घरों की छत और दीवारें गिरने से मौतें हुई हैं। हालात को देखते हुए फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने तटीय क्षेत्रों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि फिलीपींस हाल ही में आए चक्रवात ‘बुआलोई’ से उबर भी नहीं पाया था, जिसमें 27 लोगों की जान गई थी। ऐसे में भूकंप ने एक बार फिर देश को बड़ी आपदा की चपेट में ला दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *