दिल्ली के चितरंजन पार्क में नवरात्रि की भव्य रौनक देखने को मिली। दुर्गा पूजा पंडाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परंपरागत रीति से मां दुर्गा को नमन किया और देशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हो उठे और जोरदार

जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बन गया। नवरात्र के इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का यह दर्शन पूरे देश के लिए एक विशेष संदेश माना जा रहा है।

