मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी छठ पूजा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व पर श्रद्धालु निर्भिक होकर घाटों और पूजा स्थलों पर पहुँच सकें। बैठक में यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए जाएँ, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। सभी पब्लिक स्थल और घाट CCTV और समेकित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निगरानी में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहार का आनंद लें और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर भरोसा रखें।

