रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हवाई हमला 

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हवाई हमला 

रूस ने रविवार को यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया। हमले में राजधानी कीव सहित कई इलाकों को निशाना बनाया गया। इस हमले में चार लोग मारे गए और 67 घायल हुए, जबकि संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेनी सेना ने बताया कि इस हमले में रूस ने 595 ड्रोन और 43 मिसाइलें दागी थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश को आकाश में ही नष्ट कर दिया गया। हमले की जानकारी मिलते ही पोलैंड ने अपनी दक्षिण-पश्चिम सीमा के दो शहरों के आकाश को आवागमन के लिए बंद कर दिया और उसके लड़ाकू विमान अलर्ट पर तैनात किए गए। यह स्थिति रविवार सुबह तक बनी रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *