बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-2) में रविवार को एक भयंकर हादसा हुआ। अचानक मिक्सर क्रेन का केबल टूट गया, जिससे खौलता हुआ हॉट मेटल नीचे गिर पड़ा। इस दर्दनाक घटना में तीन ठेका कर्मचारी – ब्रजेश महथा, प्रवीन कुमार और ओमप्रकाश मोहली – गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया। धनबाद के सांसद श्री ढुल्लू महतो तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को

बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सांसद ने इस हादसे को BSL प्रबंधन की गंभीर लापरवाही करार दिया और कहा कि बिना सुरक्षा उपायों के कर्मचारियों से काम करवाना जानलेवा है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामले को उच्च स्तर पर उठाने की बात कही।

