झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में रविवार शाम स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में आग लगने से चार कामगार गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान रंजीत महथा, ब्रजेश महथा, ओमप्रकाश महली और प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। घटना उस समय हुई जब क्रेन से हॉट मेटल से भरे लेडल को उठाया जा रहा था। अचानक क्रेन का रोप टूट गया और हॉट मेटल नीचे गिर गया, जिससे तेज लपटें उठीं और पास काम कर रहे चार मजदूर आग की चपेट में आ गए। घायलों को पहले प्लांट मेडिकल यूनिट में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर

हालत को देखते हुए बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रंजीत महथा 90% से अधिक झुलस गए ब्रजेश महथा और ओमप्रकाश महली लगभग 60% झुलस गए हैं प्रवीण कुमार 45% तक झुलस गए हैं सभी को आईसीयू में भर्ती किया गया है और चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंचे

