
महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई में सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई सड़कें जलमग्न होने से ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। स्थिति को देखते हुए राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में NDRF की 6 टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं। वहीं, खराब मौसम के चलते एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। लगातार बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका है, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

