
एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी 7 मैचों की अपनी मैच फीस वे भारतीय सेना को दान करेंगे। कप्तान का यह निर्णय देशभक्ति और समाजसेवा की मिसाल है। उनके इस कदम को सोशल मीडिया पर जोरदार सराहा जा रहा है। प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी इसे प्रेरणादायक बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ADGPI ने भी उनके इस फैसले को उजागर करते हुए कहा, “है तभी तो हम हैं।” यह निर्णय न केवल सम्मान बढ़ाता है, बल्कि खेल और देशभक्ति के बीच एक मजबूत कड़ी भी बनाता है।

