हैदराबाद से इस वक्त की बड़ी खबर— एसआर नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मियापुर से विजयवाड़ा जा रही एक निजी बस में अचानक धुआँ उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। बस चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। उसने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

फिलहाल कुकटपल्ली से पंजागुट्टा तक घना धुआँ फैलने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। अभी आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

