PM मोदी ने वंदे भारत समेत तीन नई ट्रेनों का किया शुभारंभ | 

PM मोदी ने वंदे भारत समेत तीन नई ट्रेनों का किया शुभारंभ | 

बांसवाड़ा, राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेलवे सेवाओं को नई रफ्तार दी। प्रधानमंत्री ने यहां से एक साथ तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बीकानेर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस और दिल्ली कैंट से उदयपुर सिटी होते हुए चंडीगढ़ तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

इन नई रेल सेवाओं से राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर राजधानी दिल्ली और प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा और कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह ट्रेनों की शुरुआत केवल नई सेवाओं की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह ‘नए भारत की नई गति’ का प्रतीक है। इन ट्रेनों के जरिए पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस तेज़ और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *