भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (FIPIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के इतर आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण और जन-केंद्रित विकास एजेंडा पर व्यापक चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 12-सूत्रीय कार्ययोजना FIPIC-तीन शिखर सम्मेलन के बाद अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने जोर दिया कि भारत और प्रशांत द्वीपीय देश विकास साझेदार हैं। FIPIC की शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने फिजी में की थी। इस मंच में 14 प्रशांत द्वीपीय देश शामिल हैं, जैसे फिजी, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, समोआ, टोंगा और वानुआतु। इसका उद्देश्य भारत और द्वीपीय देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है।

