पंजाब के अटारी बॉर्डर पर भारत के मशहूर मार्शल आर्टिस्ट विस्पी खराडी ने एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। ‘भारत के स्टील मैन’ के नाम से मशहूर विस्पी ने सबसे भारी हरक्यूलिस पिलर्स (पुरुष) का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने दो विशाल पिलर्स, जिनमें से प्रत्येक का वजन 261 किलो, 1 मिनट 7 सेकंड तक थामे रखा। यह वजन लगभग एक ध्रुवीय भालू के आधे के बराबर था। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में विस्पी ने चेन की मदद से पिलर्स

को मजबूती से थामा। रिकॉर्ड पूरा होने के बाद उन्होंने इसे भारत की सुरक्षा करने वाले सभी वीरों को समर्पित किया। यह उनका 17वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने लोहे की छड़ें मोड़ने और कंक्रीट ब्लॉक तोड़ने के रिकॉर्ड भी बनाए हैं। विस्पी की मेहनत, ताकत और देशभक्ति हर किसी के लिए प्रेरणा हैं।

