कोलकाता में हुई भारी बारिश ने दुर्गा पूजा पंडालों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। कई प्रसिद्ध पंडालों में पानी भर गया, जिससे उनके निचले हिस्से पूरी तरह भीग गए। पानी के तेज बहाव से पंडालों के लोहे के ढांचे भी टेढ़े हो गए। पंडालों में महीनों की मेहनत से बनाई गई कलाकृतियां और थीम आधारित

सजावट बिखर गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मूर्तियों को हुआ है। एक पूजा समिति के सदस्य ने बताया, “हमारा मूर्ति और पंडाल दोनों का नुकसान हुआ है, पर हम कोशिश करेंगे इसे फिर से ठीक करने की।

