दिनांक 23 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र में जेसी ज्वेलर्स लूट के चार अपराधी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 04 अवैध आग्नेयास्त्र, 21 चक्र जिंदा गोली, तीन मोटरसाइकिल, चाकू, मोबाइल, घटना के

समय पहने हुए कपड़े, जूता और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यह सभी सामान जब्त किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई रामगढ़ पुलिस की तीव्र और प्रभावी क्राइम कंट्रोल रणनीति को दर्शाती है।

