झारखंड की शान और बॉलीवुड की मशहूर गायिका शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का सम्मान मिलने पर बधाई दी। शिल्पा राव ने भी झारखंड का नाम रोशन

करने पर खुशी जताई और कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कला और संस्कृति से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं को हर संभव प्रोत्साहन देगी।

