भुवनेश्वर में महिला कांग्रेस ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ओडिशा विधानसभा का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने हालात संभालने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। महिला कांग्रेस

का कहना है कि राज्य में महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे।

