आई लव मुहम्मद’ विवाद पर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह विवाद कानपुर से शुरू हुआ था और पुलिस ने नए पोस्टर नहीं चिपकाने के निर्देश दिए थे।

ओवैसी ने कहा, “हमने सोशल मीडिया पर कहा कि हम मुहम्मद से प्यार करते हैं, हर मुसलमान मुहम्मद से प्यार करता है। यह हमारे विश्वास का हिस्सा है। अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है और संविधान हमें यह मौलिक अधिकार प्रदान करता है। इसे कैसे छीन सकते हैं? यह गलत है।” सांसद ने इस मुद्दे पर संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की बात दोहराई।

