भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मोरक्को की राजधानी रबात में दिवंगत राजा मोहम्मद पंचम और राजा हसन द्वितीय के मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम भारत और मोरक्को के बीच मजबूत होते रिश्तों और सांस्कृतिक-सामरिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीक

माना जा रहा है। राजनाथ सिंह की इस पहल को दोनों देशों की ऐतिहासिक और कूटनीतिक मित्रता को और गहरा करने वाला कदम बताया जा रहा है।

